ब्रहमाकुमारी की बहनों ने रेल अफसरों को बांधी राखियां
हिन्दुस्तान, उरई
उरई। संवाददाता ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर रेलवे अधिकारियों को रक्षा सूत्र

उरई। संवाददाता ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के अवसर पर रेलवे अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर अधिकारियों को पर्व का आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक राजीव कौशिक व आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव को रक्षासूत्र बांधकर आत्मिक सुरक्षा और जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया। उन्होंने पर्व को बुराइयों, नकारात्मक विचारों और व्यसनों से दूर रहने का संकल्प लेने की प्रेरणा बताया। इस दौरान बीके मीना दीदी ने कहा, जब व्यक्ति अपने विचारों और कर्मों को सकारात्मक बनाता है, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।


