छात्रों के आवेदनों की जांच कर करें अग्रसारित : वीसी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने छात्रों की पेंडिंग सुधार को लेकर बैठक की। प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि वह छात्रों के आवेदनों की जांच करें और 25 जुलाई तक पेंडिंग रिजल्ट के आवेदन जमा करने के लिए कहें। पोर्टल एडिट के लिए नहीं खुला, जिसके कारण छात्रों को समस्या हुई।

छात्रों के आवेदनों की जांच कर करें अग्रसारित : वीसी

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। छात्रों की पेंडिंग सुधार को लेकर बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने बुधवार को पहले परीक्षा विभाग और आईटी सेल और उसके बाद सभी प्राचार्यों के साथ बैठक की। कुलपति ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वह छात्रों के आवेदनों को विवि अग्रसारित करने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें। जो पेंडिंग रिजल्ट ठीक होने वाले हों, उसी की रिपोर्ट बनाकर भेजें।

बैठक की मुख्य बातें

प्राचार्यों को निर्देश दिया गया कि वह अग्रसारित करने वाले आवेदनों के साथ एक रिपोर्ट भी बनायें और छात्रों को रसीद भी दें। विवि प्रशासन ने छात्रों को 15 जुलाई तक पेंडिंग रिजल्ट के आवेदन कॉलेजों में जमा करने का निर्देश दिया था लेकिन यह तारीख अब 25 जुलाई तक बढ़ने जा रही है। बैठक में रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार, आईटी सेल के सदस्य और उप परीक्षा नियंत्रक भी शामिल थे।

परीक्षा विभाग का निर्णय

बीआरएबीयू के गेस्ट हाउस में शाम चार बजे परीक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिया जाये कि वे छात्रों को विवि न भेजें। अगर किसी छात्र के रिजल्ट में, नाम में गड़बड़ी है तो उसके रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड में भी सुधार किया जाये। इस बैठक के बाद प्राचार्यों के साथ बैठक हुई। बैठक में प्राचार्यों को निर्देश दिया कि अगर किसी छात्र का केस गड़बड़ है तो उसे वहीं रोक दें। लोकभवन से जो भी आदेश आता है उसका तुरंत निपटारा करें।

विवि पोर्टल की समस्या

एडिट के लिए नहीं खुला विवि का पोर्टल

बीआरएबीयू में स्नातक में विषय और कॉलेज बदलने के लिए बुधवार को यूएमआईएस का पोर्टल नहीं खुला। विवि प्रशासन ने मंगलवार को पत्र जारी कर 15 से 19 जुलाई तक एडिट के लिए पोर्टल खुलने की बात कही थी। विषय और कॉलेज बदलने के लिए हजारों छात्र सुबह से शाम तक पोर्टल खोलने का प्रयास करते रहे। बीआरएबीयू में स्नातक में दाखिले के लिए चौथी मेरिट लिस्ट जारी होनी है। एडिट के बाद यह मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी। उधर, पेंडिंग और डिग्री नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कई छात्र डीएसडब्ल्यू के पास पहुंचे। छात्रों ने कहा कि पेंडिंग ठीक नहीं होने और डिग्री नहीं बनने से वह कहीं नौकरी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। डिग्री सेक्शन के बाहर भी छात्रों की भीड़ लगी रही।

सामान्य प्रश्न

बीआरएबीयू में पेंडिंग रिजल्ट की तारीख कब तक बढ़ी है?
यह तारीख अब 25 जुलाई तक बढ़ने जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsछात्रों के आवेदनों की जांच कर करें अग्रसारित : वीसी