13 से भरा जायेगा दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर, बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 13 से 18 जुलाई तक भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि छात्रों के इंटरनल अंक पोर्टल पर अपडेट होने के बाद ही फॉर्म भरे जाएंगे और 21 जुलाई तक परीक्षा शुल्क जमा करना अनिवार्य है।

13 से भरा जायेगा दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 के दूसरे सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 13 से 18 जुलाई तक भरा जाएगा। परीक्षा विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने बताया कि जिन छात्रों के इंटरनल के अंक विवि के पोर्टल पर अपडेट होंगे, उन छात्रों के ही परीक्षा फॉर्म भरे जाएंगे। इंटरनल के अंक के लिए पोर्टल खोल दिए गए हैं। शुक्रवार तक लगभग 10 हजार छात्रों के इंटरनल के अंक विवि में नहीं आये थे। परीक्षा नियंत्रक ने निर्देश दिया है कि 21 जुलाई तक छात्रों के परीक्षा शुल्क विवि में जमा कर दिए जाएं।

जिन विद्यार्थियों के परीक्षा शुल्क जमा होंगे, उनके ही एडमिट कार्ड जारी होंगे। परीक्ष नियंत्रक ने निर्देश दिया है 11 जुलाई तक सभी कॉलेज इंटरनल के अंक पोर्टल पर अपलोड कर दें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।