बोरिंग टेक्निशियन एसोसिएशन के चुनाव में सुभाषचंद्र अध्यक्ष व राहुल श्रीवास्तव मंत्री निर्वाचित
बस्ती में एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। अधिवेशन में कर्मचारियों की समस्याओं और पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर चर्चा हुई। चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। परिषद के मंत्रियों ने एकजुटता पर जोर दिया और संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया।

बस्ती, निज संवाददाता। एसोसिएशन बोरिंग टेक्नीशियन लघु सिंचाई विभाग संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन कलेक्ट्रेट में स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष आशीष शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने बोरिंग टेक्नीशियन कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार के साथ ही एकजुटता और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष पर जोर दिया। अधिवेशन के बाद चुनाव अधिकारी चंद्रमणि त्रिपाठी की देखरेख में पदाधिकारियों का सर्वसम्मत से चयन हुआ। इसमें सुभाष चन्द्र पांडेय अध्यक्ष, आत्मजीत सोनी उपाध्यक्ष, राहुल श्रीवास्तव मंत्री, चक्रेश नारायण कोषाध्यक्ष और वीरेंद्र कुमार संप्रेक्षक घोषित किए गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि यदि कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए एकजुट न हुए तो सरकार आने-वाले दिनों में एक-एक कर सुविधाएं छीन लेगी।
परिषद के मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित अनेक मांगों को लेकर परिषद निरंतर संघर्ष जारी रखे हुए हैं। अधिवेशन में मुख्य रूप से सुशील पांडेय, घनश्याम शुक्ल, दिवाकर शुक्ल, अखिलेश, अनूप श्रीवास्तव, विनय यादव, विजय चौधरी, अतीक अहमद, वीरेंद्र प्रताप, अमित कन्नौजिया, आलोक श्रीवास्तव, अखिलेश सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।


