राजस्व विभाग की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
भारत-नेपाल सीमा के खुनुवा में बॉर्डर इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम लगाने के लिए अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। राजस्व विभाग, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने यह कार्यवाही की। खुनुवा बॉर्डर पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटवाए जा रहे हैं।

खुनुवा। भारत-नेपाल सीमा के खुनुवा में बुधवार को बॉर्डर इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम लगने के लिए अस्थाई रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गयी। खुनुवा बॉर्डर पर बुलडोजर लेकर पहुंचे राजस्व विभाग, पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने कार्यवाई शुरू की। खुनुवा सरहद पड़ोसी मुल्क नेपाल से सटा हुआ है। इस सीमा से नेपाल व भारत दोनों देशों के नागरिकों का हर दिन पैदल व विभिन्न वाहनों से आवागमन करते रहते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय रहतीं हैं। पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि सरहद पर बॉर्डर इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम लगाया जाना है।खुनुवा बॉर्डर पर नियमानुसार अतिक्रमण हटवाया जा रहा है।

