हिंदू इंटर कॉलेज चांदपुर में पुस्तक मेले का आयोजन
चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में सोमवार को एक पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में कक्षा 9 से 12 तक की एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों की प्रदर्शनी थी। प्रधानाचार्य ने छात्रों को निजी प्रकाशकों के बजाय एनसीईआरटी पुस्तकों से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने पुस्तकों के महत्व पर चर्चा की।
चांदपुर में स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को विद्यालय सभागार में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। मेले में एनसीईआरटी नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित कक्षा 9 से 12 तक की पाठ्य पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई तथा विद्यार्थियों को एनसीईआरटी पुस्तकों से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. कोंपल रस्तोगी के निर्देशन में आयोजित मेले में के.के. बुक डिपो और गोयल बुक डिपो ने पुस्तकें प्रदर्शित कीं। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार शर्मा ने छात्रों से निजी प्रकाशकों की पुस्तकों के बजाय एनसीईआरटी पुस्तकों से अध्ययन करने का आह्वान किया।डॉ. गोपाल रस्तोगी ने इन पुस्तकों की कम कीमत, प्रमाणिक तथ्यों और प्रतियोगी परीक्षाओं में उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्र जीवन में पुस्तकों के महत्व पर विचार व्यक्त किए। मेले में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में महेंद्र त्यागी, नोडल अधिकारी डॉ. कोपल रस्तोगी, सरन प्यारी, पल्लव माहेश्वरी स्वाति मिश्रा रत्न प्रभा, मोहम्मद इमरान, अवनीश भटनागर नरपल सिंह कुलदीप कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


