नागपुर में स्कूल और अदालत को धमकी वाले ईमेल मिले
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्जन से अधिक स्कूलों और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। पुलिस ने जांच की, लेकिन किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला। ईमेल में 31 अगस्त को धमाकों का समय बताया गया था, जिसमें राजनीतिक समूहों का भी जिक्र था।

नागपुर, एजेंसी। महाराष्ट्र के नागपुर में एक दर्जन से अधिक स्कूलों और अदातल को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस को जांच में कहीं कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और पुलिस टीमें संबंधित स्थानों पर भेजी गईं। गहन तलाशी अभियान में किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। ईमेल में कहा गया था कि 31 अगस्त को दोपहर 1:11 बजे स्कूलों में, 2:11 बजे अदालत में और तीन बजे दफ्तरों में धमाके होंगे। ईमेल में खालिस्तान, आरएसएस, भाजपा और कई राजनीतिक नेताओं का जिक्र था।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ईमेल के स्रोत और उसे भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।


