इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी फर्जी निकली
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीबेंगलुरु के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल से हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस के तलाशी अभियान में यह धमकी फर्जी साबित हुई। सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच के बाद इसे अफवाह करार दिया गया।

बेंगलुरु, एजेंसी। बेंगलुरु स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के मुख्यालय को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि, व्यापक तलाशी अभियान के बाद धमकी को फर्जी पाया गया है। पुलिस के अनुसार, धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस बल, श्वान दस्ते और बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर मुख्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पूरे परिसर की गहन जांच और तलाशी ली गई, लेकिन किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद धमकी को अफवाह और फर्जी करार दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


