ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ऐशबाग स्टेशन पर रोक कर हुई चेकिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

लखनऊ, संवाददाता। तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 2512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। आरपीएफ और जीआरपी ने जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। एस-2 बोगी के यात्री से पूछताछ की जा रही है। पूरे स्टेशन परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ऐशबाग स्टेशन पर रोक कर हुई चेकिंग

लखनऊ, संवाददाता । तिरुवनंतपुरम से गोरखपुर जा रही ट्रेन नंबर 2512 राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम की सूचना से ऐशबाग जंक्शन पर हड़कंप मच गया। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचते आरपीएफ और जीआरपी ने डॉग स्क्वायड सहित जांच शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की जांच में जब ट्रेन में कुछ नहीं मिला तो उसे गोरखपुर के लिए रवाना कर दिया गया। आरपीएफ कंट्रोल में किसी यात्री ने मंगलवार सुबह लगभग सवा नौ बजे सूचना दी कि राप्तीसागर एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है। कंट्रोल रूम से वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में प्लेटफार्म नंबर एक पर राप्तीसागर एक्सप्रेस पहुंचने वाली थी।

उसके आने से पहले ही आरपीएफ और जीआरपी फोर्स और अधिकारी वहां पहुंच गए। डाग स्क्वायड भी बुला ली गई। प्लेटफार्म को सील कर दिया गया। सुबह लगभग 10 बजे ट्रेन जब प्लेटफार्म पर आई तो टीम ने सघन जांच अभियान शुरू कर दिया। लगभग आधा घंटा की जांच के दौरान हर बोगी और यात्रियों के सामानों की जांच की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। लगेज यान को भी खंगाला गया। जब टीम इस बात से निश्चिंत हो गई कि सूचना मात्र अफवाह थी, तब 11.00 बजे ट्रेन को रवाना किया गया।

एस-2 बोगी में यात्री से पूछताछ

एस-2 बोगी के जिस यात्री ने कंट्रोल रूम को सूचना दी थी, उससे जीआरपी की टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि यात्री ने कंट्रोल रूम को दी सूचना में बताया था कि बोगी में कुछ यात्रियों की बातों से लग रहा है कि बोगी में बम रखा गया है। इन यात्रियों की बातों से पूरी बोगी में दहशत है। आरपीएफ थाना ऐशबाग के अनुसार अभी इस मामले की जांच की जा रही है। सूचना देने वाले यात्री से पूछताछ की जा रही है।

प्लेटफार्म की भी जांच

बम की सूचना पर रेलवे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। उनके निर्देश पर ट्रेन के साथ ही साथ प्लेटफार्म नंबर एक भी जांच की गई। टीम ने बेंच और वहां मौजूद यात्रियों के सामानों की जांच की। इस दौरान एहतियात के तौर पर पूरे स्टेशन परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई थी।

सामान्य प्रश्न

क्या बम की सूचना के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा?
हाँ, बम की सूचना के कारण आरपीएफ और जीआरपी ने जांच की और ट्रेन को प्लेटफार्म पर रोका गया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें