जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बदायूंबदायूं, जिला न्यायालय में बुधवार को अचानक अफरा तफरी और भय का माहौल बन गया।
बदायूं। जिला न्यायालय में बुधवार को अचानक अफरा तफरी और भय का माहौल बन गया। अधिकारियों की चहल-पहल बढ़ी तो कोई कुछ समझ नहीं पाया। हालांकि थोड़ी देर बाद पता चला कि केरल से किसी अज्ञज्ञत ने एक मेल से भेजकर जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मेल मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा अधिकारियों ने कोर्ट परिसर पहुंचकर तलाशी शुरू की। बम की धमकी मिलने के बाद न्यायालय परिसर के हर कोने की जांच की गई और हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। हालांकि मेल किसने और क्यों भेजी इसकी जांच की जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया विभाग भेजे गए मेल के एड्रेस के आधार पर जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल तलाशी के दौरान परिसर में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। लोगों को अफवाहों पर ध्याान न देने को कहा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


