एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के

एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वह टर्मिनल से बाहर आती नजर रही हैं। वहां मौजूद लोगों ने उनके वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए।बता दें कि, नोएडा एयरपोर्ट से मुंबई समेत 15 शहरों के लिए उड़ानें जारी है। एयरपोर्ट का संचालन शुरू हुए दो माह से अधिक समय हो चुका है। शुभारंभ के दिन एयरपोर्ट से एक अभिनेत्री ने लखनऊ से जेवर तक सफर किया था। अब अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के एयरपोर्ट पहुंचने का भी वीडियो सामने आया है। वीडियो शनिवार को पोस्ट किया गया है।

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री बीते शनिवार को मुंबई से यात्रा करके यहां पहुंची थी और यहां से सड़क मार्ग के जरिए आगे की यात्रा पर चली गई। इस दौरान शिल्पा शेट्टी को देखकर वहां मौजूद लोगों ने उनके टर्मिनल से बाहर आते समय वीडियो बना लिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कई क्षेत्रिय लोगों ने भी शिल्पा शेट्टी के वीडियो को निजी एकाउंट से शेयर किया हैं।---

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी के पहुंचने का वीडियो वायरल