जीजीपीएस ने क्लस्टर बास्केटबॉल खिताब जीता

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

जीजीपीएस बोकारो के छात्रों ने क्लस्टर लेवल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया, और उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इसी जज्बे से प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। अंडर-17 टीम ने नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी शुरू की।

जीजीपीएस ने क्लस्टर बास्केटबॉल खिताब जीता

बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस बोकारो के छात्रों ने क्लस्टर लेवल बास्केटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को शुक्रवार को विद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव एसपी सिंह व प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन व टीम भावना ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी इसी जज्बे के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अंडर-17 टीम के खिलाड़ी अब नेशनल प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।

कोच ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, फिटनेस व तकनीकी कौशल पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। विद्यालय परिवार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।