ठेका प्रकोष्ठ के श्रमिकों की बैठक में आंदोलन करने का निर्णय

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन की बैठक रविवार को हुई, जिसमें श्रमिकों ने 2027 तक ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश का विरोध किया। यूनियन के महामंत्री ने सभी को आंदोलनों के लिए तैयार रहने का सलाह दी। ठेकेदारों की धन वसूली पर भी चिंता व्यक्त की गई और हड़ताल की तैयारी की जाएगी।

 ठेका प्रकोष्ठ के श्रमिकों की बैठक में आंदोलन करने का निर्णय

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो इस्पात कामगार यूनियन के ठेका प्रकोष्ठ के श्रमिकों की बैठक रविवार को यूनियन कार्यालय सेक्टर 3 डी में हुई। जिसकी अध्यक्षता राम आगर सिंह ने की। यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने विस्तार से पिछले कार्यों की रिपोर्टिंग और आगे की कार्ड योजना की एक रिपोर्टिंग पेश करते हुए सभी उपस्थित साथियों से आने वाले दिनों में होने वाले आंदोलन के लिए तैयार रहने की अपील की। भारत सरकार के दबाव पर सेल में और बोकारो स्टील में 2027 तक 40% ठेका श्रमिकों की संख्या घटाने के आदेश का पुरजोर विरोध किया गया। इसके लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियन की संयुक्त समिति के निर्णय के आलोक में प्लांट बचाओ ठेका श्रमिकों की रक्षा करने की मांग की।

बैठक में प्लांट में ठेका मजदूरों से घर जाकर मालिकों के द्वारा वसूले जा रहे रकम पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई है। ठेकेदार मजदूर को रकम न वापस करने के नाम पर गेट पास वापस लेकर प्लांट से बाहर करने को रोकने के लिए लंबी लड़ाई की तैयारी करनी होगी। जिसमें हड़ताल करना भी शामिल है, उसकी तैयारी की जाएगी। बैठक में एच जी राय, आरआर दास, डे बाबू और ठेका मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्राण सिंह, मोइन आलम, रामेश्वर शर्मा, मंजूर अंसारी, सत्येंद्र यादव, छोटू कुमार, प्रणव,अक्षय मंडल, साकिया इमाम, शंकर प्रसाद आदि ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।