बीएसएल में सतर्कता अभियान में साइबर सुरक्षा सत्र आयोजित
बीएसएल में सतर्कता अभियान में साइबर सुरक्षा सत्र आयोजितबीएसएल में सतर्कता अभियान में साइबर सुरक्षा सत्र आयोजितबीएसएल में सतर्कता अभियान में साइबर सुरक

बोकारो इस्पात संयंत्र में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत संचालित तीन माह के प्रिवेंटिव विजिलेंस अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को प्रोजेक्ट्स सम्मेलन कक्ष में ‘साइबर सुरक्षा एवं साइबर स्वच्छता’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सतर्कता विभाग की ओर से कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी (सीएंडआईटी) विभाग के सहयोग से आयोजित इस सत्र का मुख्य उद्देश्य दैनिक कार्यों में डेटा सुरक्षा को मजबूत करना तथा अधिकारियों को उभरते डिजिटल खतरों के प्रति सतर्क करना था। कार्यक्रम में अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं), मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) व एसीवीओ, प्रोजेक्ट्स प्रभाग के मुख्य महाप्रबंधक सहित सतर्कता व परियोजना विभाग के 47 अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाने के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित तकनीकी सत्र में सीएंडआईटी विभाग के प्रशिक्षकों, वरिष्ठ प्रबंधक व उप प्रबंधक ने संयंत्र के वर्तमान साइबर सुरक्षा ढांचे पर सारगर्भित प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने एंटरप्राइज डेटा की सुरक्षा, आवश्यक साइबर स्वच्छता प्रोटोकॉल व दैनिक कार्यालयी कार्यों के दौरान डिजिटल खतरों व मैलवेयर से बचाव के व्यावहारिक उपायों की विस्तृत जानकारी दी। सत्र का संचालन उप महाप्रबंधक (सतर्कता) ने किया।


