परीक्षा सामग्री की तैयारी शुरू, स्कूलों से मांगा छात्रों का अद्यतन आंकड़ा
परीक्षा सामग्री की तैयारी शुरू, स्कूलों से मांगा छात्रों का अद्यतन आंकड़ापरीक्षा सामग्री की तैयारी शुरू, स्कूलों से मांगा छात्रों का अद्यतन आंकड़ापरीक

बोकारो, प्रतिनिधि। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिले के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 12वीं तक होने वाली आगामी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी गई है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका, प्रश्नपत्र-सह-उत्तरपुस्तिका और प्रगति पत्रक सहित अन्य सामग्री की आवश्यकता का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी विद्यालयों से कक्षावार और विषयवार छात्र-छात्राओं की अद्यतन संख्या मांगी गई है। इस संबंध में सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी किया गया है। उन्हें ई-विद्यावाहिनी पोर्टल पर लॉगिन कर सत्र 2026-27 के परीक्षा सामग्री अनुभाग में कक्षा एक से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों की वास्तविक संख्या दर्ज करने को कहा गया है।
विद्यालयों को यह प्रक्रिया 20 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी विद्यालयों को विद्यार्थियों से संबंधित आवश्यक आंकड़े पोर्टल पर दर्ज करना सुनिश्चित करना है। साथ ही पोर्टल पर दर्ज की जाने वाली संख्या का विद्यालय की नामांकन एवं उपस्थिति पंजी से मिलान करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का उद्देश्य परीक्षा सामग्री की आवश्यकता का सही निर्धारण करना है, ताकि प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका और अन्य सामग्री की कमी या अतिरिक्त मुद्रण की स्थिति उत्पन्न न हो। विद्यालयों को आंकड़े दर्ज करते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


