विधायक थानेदार प्रकरण में बोकारो जिला पुलिस एसोसिएशन मुखर
डुमरी विधायक ने बरवाअड्डा थानेदार को गाली दी और उनके कार्यालय में घुसकर अभद्रता की। इस पर पुलिस एसोसिएशन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष सुनील उरांव ने कहा कि विधायक का आचरण पुलिस की छवि को धूमिल कर रहा है। गिरफ्तारी ना होने पर चरणबद्ध आंदोलन की योजना बनाई गई है।

डुमरी विधायक व बरवाअड्डा थानेदार प्रकरण में पुलिस एसोसिएशन बोकारो इकाई ने प्रदेश इकाई के निर्णय का समर्थन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष सुनील उरांव ने रविवार को पुलिस क्लब सेक्टर चार सिटी सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इस बात की जानकारी दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डुमरी विधायक ने फोन पर थानेदार को गाली गलौज धमकी देने के बाद उनके कार्यालय कक्ष में घुसकर अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं हर रोज सोशल मीडिया के जरिए वर्दीधारियों को अपमानित कर रहे है। उनके इस अमर्यादित असंवैधानिक कृत्य से पुलिसकर्मियों में रोष है। पुलिसकर्मियों का उपमान करने व उनका मनोबल गिराने का उन्हें कोई हक नहीं है।
वो पूरे राज्य में आम नागरिक के बीच सार्वजनिक तौर पर पुलिस की छबि धूमिल करने का काम कर रहे है। इससे पूरे प्रदेश में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस संबंध में विधायक पर केस दर्ज की गई है और प्रदेश इकाई ने गिरफ्तारी ना होने पर चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की है। प्रदेश की बोकारो जिला इकाई प्रदेश इकाई का मुखरता के साथ समर्थन करता है। बोकारो पुलिस एसोसिएशन का आंदोलन में पूर्णतः समर्थन रहेगा।


