बोकारो रेंज के आईजी ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को दिए कई निर्देश

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में बेहतर पुलिसिंग देने की दिशा में हो रहा है कार्य: शैलेंद्र शनिवार की सुबह आईजी बाबाधाम देवघर जाकर पूजा अर्चना की और उसके बाद वहां से लौट

बोकारो रेंज के आईजी ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को दिए कई निर्देश

गिरिडीह, प्रतिनिधि। बोकारो रेंज के पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने शनिवार को समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक की। यूं तो आईजी शुक्रवार की शाम को ही गिरिडीह पहुंच गये थे। शनिवार की सुबह आईजी बाबाधाम देवघर जाकर पूजा अर्चना की और उसके बाद वहां से लौटकर गिरिडीह वापस आने के बाद बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि 16 मई को उन्होंने गिरिडीह जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बैठक की थी। यह उनकी दूसरी बैठक है। पहली बैठक में बेसिक पुलिसिंग पर जोर डालने का निर्देश दिया गया था। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को सभी चीजों पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया था। अधिकारियों को अपराध, अनुसंधान एवं अपराधियों सभी पर फोकस करने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि कुछ मामले में पूर्व से अभी गिरिडीह जिले में बहुत अच्छा सुधार देखने को मिला है। कुछ में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। भविष्य में गिरिडीह की जनता को बेहतर पुलिसिंग मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिले में पॉकेट पेंडिंग केसों की संख्या काफी थी। अब इसमें काफी कमी आयी है। उन्होंने बताया कि लंबित केसों की संख्या घटाकर पुलिस पदाधिकारियों पर लोड कम करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके कांडों के अनुसंधान की स्थिति में सुधार आएगी।

पुलिस थानों में सुधार

थाना प्रभारी स्वयं लेगें मालखाना का प्रभार

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को मालखाना का प्रभार स्वयं लेने का निर्देश दिया गया है। साथ ही मालखाना का सामान जहां-तहां बिखरा व जैसे-तैसे रखे जाने को भी गंभीरता से लिया गया है और इसमें सुधार करने एवं डिस्पोजल करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अपराधियों का रिकॉर्ड रखने का भी निर्देश दिया गया है। कहा गया कि अपराधी कब जेल गये और कब जेल से बाहर आये तथा वर्तमान में कहां रह रहे हैं व क्या कर रहे हैं पूरी जानकारी रखें।

चित्र परिचय :- 11जीआरडी16 पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करते बोकारो आईजी।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कब पहली बैठक की थी?
आईजी शैलेंद्र कुमार सिंह ने 16 मई को गिरिडीह जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ पहली बैठक की थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।