बीएसएल विस्थापितों की अनदेखी पर भाकपा माले का हमला
बीएसएल विस्थापितों की अनदेखी पर भाकपा माले का हमलाबीएसएल विस्थापितों की अनदेखी पर भाकपा माले का हमलाबीएसएल विस्थापितों की अनदेखी पर भाकपा माले का हमला

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो परिषद में सोमवार को भाकपा माले की प्रेस वार्ता में बीएसएल विस्थापितों की समस्याओं को लेकर प्रबंधन और सरकार पर निशाना साधा गया। पार्टी के राज्य स्थायी कमेटी सदस्य दिलीप तिवारी ने आरोप लगाया कि वर्षों से जमीन और आजीविका गंवाने वाले विस्थापित आज भी अपने अधिकारों के लिए भटक रहे हैं। रोजगार, पुनर्वास, मुआवजा और बुनियादी सुविधाओं की मांग लगातार लंबित है। विस्थापित क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता राजू दुबे ने कहा कि बीएसएल की स्थापना के समय हजारों परिवारों ने जमीन दी थी, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में विस्थापित परिवार रोजगार और सम्मानजनक पुनर्वास से वंचित हैं।
उन्होंने विस्थापितों के बच्चों को रोजगार देने और लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। दिलीप तिवारी ने कहा कि सरकार और बीएसएल प्रबंधन की उदासीनता से आक्रोश बढ़ रहा है। मांगों पर जल्द ठोस पहल नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। नेताओं ने कहा कि आंदोलन की जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी। मौके पर श्याम रवानी, कन्हैया रजवार, ए. दास सहित अन्य मौजूद थे।


