बस्ती में रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की शिनाख्त

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती के बभनान-स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिला है। उसकी पहचान रीतू यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने सूचना दी है कि मृतका की आयु लगभग 30 वर्ष थी और उसे ट्रेन के चलते चोटें आई थीं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और मामले की जांच जारी है।

बस्ती में रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की शिनाख्त

बस्ती। बभनान-स्वामी नारायण छपिया रेलवे स्टेशन के बीच बभनजोतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर से करीब 200 मीटर दूर मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव मिला था। अब उसकी पहचान ग्राम एगडेगवा तांबेपुर निवासी रीतू यादव पुत्री रामनिवास के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को इस घटना की जानकारी दे दी है। रेलवे ट्रैक के किनारे शव मिलने की सूचना रेलवे कर्मियों ने छपिया पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। प्रारंभिक जांच में महिला की पहचान नहीं हो पाई थी।

पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 30 वर्ष थी। उसने सलवार और नीले रंग की कमीज पहन रखी थी। शव के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पहचान होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रीतू यादव रेलवे ट्रैक तक किन परिस्थितियों में पहुंची थीं। यह घटना है या दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। इसकी भी गहनता से जांच की जा रही है। इस बाबत थाना छपिया के प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि रेलवे ट्रैक के किनारे मिले महिला के शव की पहचान रीतू यादव पुत्री रामनिवास निवासी ग्राम एगडेगवा तांबेपुर थाना छपिया जिला गोण्डा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबस्ती में रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव की शिनाख्त