मध्य प्रदेश के ओम प्रकाश का था रेलवे लाइन में मिला शव

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

अजुहा कस्बे के सकरा बाबा मंदिर के पास रेलवे के डाउन लाइन किनारे 40 साल के ओम प्रकाश का शव मिला। वह सियालदह एक्सप्रेस में वेंडर था। सोशल मीडिया की मदद से परिजनों ने शव की पहचान की। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामला पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश के ओम प्रकाश का था रेलवे लाइन में मिला शव

अजुहा कस्बा स्थित सकरा बाबा मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर रेलवे की डाउन लाइन किनारे गुरुवार सुबह मिला शव मध्य प्रदेश के ओम प्रकाश का था। वह सियालदह एक्सप्रेस में वेंडर का काम करता था। सोशल मीडिया के जरिये परिजनों ने उसकी शिनाख्त की है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। युवक का शव मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का हर संभव प्रयास किया था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी थी। इसके बाद लाश पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई थी। शव की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कराई गई थीं। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि मृतक रेलवे के वेंडर का यूनीफॉर्म पहने हुए था।

इसलिए रेलवे से भी संपर्क किया गया था। सोशल मीडिया में वायरल फोटो के आधार पर शुक्रवार को थाने पहुंचे परिजनों ने दिवंगत की पहचान मध्य प्रदेश के भिंड जिला के पवाई थाना क्षेत्र के मौरा सौरा निवासी 40 वर्षीय ओम प्रकाश के रूप में की। थाने पहुंचे ओम प्रकाश के पिता रामबाबू ने बताया कि बेटा सियालदह एक्सप्रेस में वेंडर का काम करता था। वह अपनी पत्नी मधु सिंह व 15 वर्षीय नाती गौतम सिंह के साथ गुजरात के अहमदाबाद में रहता था। पीएम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमध्य प्रदेश के ओम प्रकाश का था रेलवे लाइन में मिला शव