नाले में मिला युवक का शव

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा: सेक्टर 126 थानाक्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नाले में सोमवार शाम को एक

नाले में मिला युवक का शव

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर 126 थानाक्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव के पास नाले में सोमवार शाम को एक व्यक्ति का शव मिला। व्यक्ति की पहचान अभीतक नहीं हो पाई है। स्थानीय पुलिस का दावा है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। वहीं, आसपास के लोगों ने हत्या की भी आशंका जताई है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की पैंट की जेब से शराब का एक पव्वा भी मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

व्यक्ति की पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें