बाढ़ में बहकर आ रहे नेपाल त्रासदी के निशान, चौथे दिन चार और शव बरामद

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल में आई त्रासदी के बाद खड्डा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में शव मिलने का सिलसिला जारी है।

बाढ़ में बहकर आ रहे नेपाल त्रासदी के निशान, चौथे दिन चार और शव बरामद

खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।

नेपाल में आई त्रासदी के बाद खड्डा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में शव मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार की दोपहर छितौनी तटबंध के भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप एसडीआरएफ की टीम ने दो महिलाओं और दो पुरुषों समेत चार शव नदी से बरामद किए। एसडीएम सर्वेश सिंह और सीओ अजय श्रीवास्तव की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई के बाद शवों को मोर्चरी भेज दिया गया। चार दिन में भेड़ियारी ठोकर के समीप से अब तक 11 शव बरामद हो चुके हैं। जबकि त्रासदी के बाद नदी में बहकर आए कुल 13 शव कुशीनगर में अब तक बरामद किए जा चुके हैं।

नेपाल में बाढ़ के कारण

नेपाल के रसुवा जिले में ग्लेशियर फटने के बाद त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों में अचानक भारी मात्रा में पानी आ गया था। बाढ़ में कई गांवों के सैकड़ों लोग और पशु पानी में बह गए थे। इसके बाद से ही बड़ी गंडक (नारायणी) नदी में शवों के बहकर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। नेपाल से बहकर आए शव पनियहवा पुल के नीचे से होते हुए बिहार तक पहुंच चुके हैं।

एसडीआरएफ की कार्रवाई

एसडीआरएफ की टीम भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप से चार दिनों में अब तक कुल 11 शव बरामद कर चुकी है। रविवार को एसडीआरएफ की टीम ठोकर नंबर तीन के समीप नदी में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पानी में चार शव दिखाई दिए। टीम ने नदी में उतरकर दो महिलाओं और दो पुरुषों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद चारों शवों को मोर्चरी में भेज दिया। सूचना पर एसडीएम सर्वेश सिंह, सीओ अजय श्रीवास्तव और इंस्पेक्टर संदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम सर्वेश सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ टीम ने ठोकर नंबर तीन के समीप से चार और शव बरामद किए हैं। अब तक नदी से 11 शव मिल चुके हैं।

सामान्य प्रश्न

कितने शव नदी से बरामद हुए हैं?
अब तक कुल 11 शव बरामद किए जा चुके हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबाढ़ में बहकर आ रहे नेपाल त्रासदी के निशान, चौथे दिन चार और शव बरामद