बोधडीह गांव जल जीवन मिशन में बना मॉडल
झारखंड के तमाड़ प्रखंड की अमलेशा पंचायत के बोधडीह गांव को जल जीवन मिशन पोर्टल पर मॉडल गांव घोषित किया गया है। यहां पेयजल व्यवस्था, शौचालय, सोख्ता गड्ढा और कचरा गड्ढे का निर्माण किया गया है। इसमें हेमंत महतो और रंभा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

तमाड़, प्रतिनिधि। जल जीवन मिशन झारखंड के तहत तमाड़ प्रखंड की अमलेशा पंचायत के बोधडीह गांव को जल जीवन मिशन पोर्टल ई-गवर्नेंस ने मॉडल गांव घोषित किया है। गांव में पंचायत और ग्राम स्तर पर पेयजल व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ सभी घरों में शौचालय, सोख्ता गड्ढा और कचरा गड्ढे का निर्माण कराया गया है। इस कार्य को सफल बनाने में बोधडीह निवासी हेमंत महतो और उनकी पत्नी जलसहिया रंभा देवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आदर्श प्रोजेक्ट के मार्गदर्शन में गांव को मॉडल के रूप में पहचान मिली है। मौके पर कनीय अभियंता सूरज कुमार ने कहा कि बोधडीह ने तमाड़ ही नहीं, पूरे झारखंड में जल जीवन मिशन में मिसाल पेश की है।
अन्य संवेदकों को भी आदर्श प्रोजेक्ट से सीख लेकर गांवों को मॉडल बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। मौके पर मुखिया हरीश मुंडा सहित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

