बोर्ड ने बीस जुलाई तक मांगी परीक्षा केंद्रों की सूची

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

0 संयुक्त सचिव का आदेश आने के बाद बढ़ी सक्रियता0 जिले में पिछले वर्ष 43 परीक्षा केंद्रों में हुई थी बोर्ड परीक्षाहमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा पर

बोर्ड ने बीस जुलाई तक मांगी परीक्षा केंद्रों की सूची

हमीरपुर, संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा इस बार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण तीन माह पहले शुरू कराने का आदेश जारी किया है। केंद्रों की सूची 20 जुलाई तक बोर्ड की बेबसाइट पर लोड किया जाना है। जबकि 18 सितंबर को फाइनल सूची जारी की जाएगी। जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पिछले वर्ष 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वर्तमान समय में अगस्त माह तक कालेजों मे प्रवेश प्रक्रिया चलाई जा रही है। इधर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण भी 20 जुलाई तक करके सूची भेजने का आदेश संयुक्त सचिव संजय कुमार ने जारी किया है। जिसके तहत 3 अगस्त तक परीक्षा केंद्रों का सत्यापन होगा, इसके बाद 10 अगस्त को बोर्ड को सूची भेजी जाएगी, 1 सितंबर को अभिभावकों की आपत्तियों का निस्तारण होगा।

इसके बाद 18 सितंबर को छात्र संख्या सहित बोर्ड परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। संयुक्त सचिव का आदेश आने के बाद बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू कराई गई है। मगर छात्र संख्या फाइनल न हो पाने से ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है।डीआईओएस महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण का आदेश आने के बाद प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जिसमें बोर्ड के मानकों के अनुसार परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।