ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशशत्रुघ्न सिन्हा के सामने ही उनके आठ मंजिला घर पर चले हथौड़े, अवैध ढांचा ढहाया गया

शत्रुघ्न सिन्हा के सामने ही उनके आठ मंजिला घर पर चले हथौड़े, अवैध ढांचा ढहाया गया

अवैध निर्माणों को लेकर बीजेपी सांसद और शत्रुघ्न सिन्हा पर गाज गिरी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला घर में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया है। बीएमसी के...

BMC razes illegal extensions in BJP MP Shatrughan Sinha residence
1/ 2BMC razes illegal extensions in BJP MP Shatrughan Sinha residence
Shatrughan Sinha
2/ 2Shatrughan Sinha
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईTue, 09 Jan 2018 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध निर्माणों को लेकर बीजेपी सांसद और शत्रुघ्न सिन्हा पर गाज गिरी है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शत्रुघ्न सिन्हा के जुहू स्थित आठ मंजिला घर में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया है।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि कुछ महीनों से बीएमसी को शत्रुघ्न सिन्हा के घर 'रामायण' में हुए अवैध विस्तार की शिकायत मिल रही थी। बीएमसी ने इस संबंध में सिन्हा को नोटिस भी भेजा था। हालांकि सिन्हा ने भेजे गए नोटिस का जवाब भी दिया था। लेकिन यह पाया गया है कि घर के विस्तार में निर्माण नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद उन्हें पिछले हफ्ते एक और नोटिस भेजा गया और कल हमने अवैध निर्माण को ढहा दिया। 

बिहार का पटना साहिब लोकसभा सीट से सांसद और कई मुद्दों पर बीजेपी से सहमत नहीं होने वाले शत्रुघ्न सिन्हा उस वक्त घर पर ही थे जब अवैध ढांचे को गिराया गया। BMC razes illegal extensions in BJP MP Shatrughan Sinha residence

बीएमसी अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने पूरा सहयोग किया। वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

अभिनेता से राजनेता बने सिन्हा ने कुछ सालों पहले ही अपने घर को आठ मंजिला बनाने के लिए अपने बंगले का पुनर्निमाण करवाया था। 

अवैध निर्माण को ढहाने के कार्य की निगरानी कर रहे अधिकारी ने बताया कि घर में किए गए विस्तार के दौरान दो शौचालय, एक पैंट्री, छत पर एक शौचालय, ऑफिस, पूजा रूम समेत कई फेरबदल किए गए थे। ये सभी अप्रूव्ड प्लान के मुताबिक नहीं थे। 

अधिकारी ने बताया, 'हमने सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया लेकिन पूजा के कमरे को छोड़ दिया। हमने उन्हें इसके लिए थोड़ा समय दिया है। अगर वह इसे हटा नहीं लेता है, तो यह भी गिरा दिया जाएगा।'

उन्होंने यह भी बताया कि नियमों के मुताबिक सिन्हा के खिलाफ एक पुलिस शिकायत भी दर्ज की जाएगी। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें