जरूरतमंद के लिए किया रक्तदान
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे पर, हिमालयन अस्पताल में एक मरीज रानी के लिए रक्तदान किया गया। जरूरतमंद मरीज के ऑपरेशन के लिए तुरंत रक्त की आवश्यकता थी। समिति के सदस्यों ने अस्पताल जाकर रक्त दान किया और अन्य लोगों को भी प्रेरित किया। समिति के अध्यक्ष ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया।

नेशनल ब्लड वॉलंटियर्स डे पर एक मदद ब्लड ग्रुप समिति के सदस्यों ने जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किा। जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती मरीज रानी के ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों को तत्काल रक्त की जरूरत थी। समिति को इसकी जानकारी मिली, तो फौरन रक्तवीर राहुल डोरिया, राकेश नौटियाल, जसमीत सिंह और प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे। मरीज के लिए महादान करते हुए रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित किया। समिति अध्यक्ष एडवोकेट साकिर हुसैन ने भी रक्तदाताओं को हौसला बढ़ाया।
ये भी पढ़ें:Roorki News: रक्तदान दिवस पर निकाली रैली


