शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

जमशेदपुर में समाजसेवी संस्था जोहार झारखंड ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह की 13वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ। विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने उद्घाटन किया, और आयोजक पप्पू सिंह ने आगे भी ऐसे शिविर आयोजित करने की बात कही।

शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान
शिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान

जमशेदपुर । समाजसेवी संस्था जोहार झारखंड द्वारा सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 101 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर स्वर्गीय महेश्वर प्रसाद सिंह की 13 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने की। टेल्को के रीक्रिएशन क्लब में आयोजित इस रक्तदान शिविर के आयोजक पप्पू सिंह ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी शिविर की तैयारी पहले से की गई थी और हर तरह के लोगों द्वारा यहां उसे रक्तदान किया गया। प्रत्येक रक्तदान से किसी एक व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकेगा। कहा कि आगे भी इसी तरह शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके।

शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से लगाया गया था। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिंह, राजकुमार सिंह, डा. राजीव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशिविर में 101 लोगों ने किया रक्तदान