पैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक का मांगा अधिकार

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद के एसएनएमएमसीएच में प्राचार्य और अधीक्षक के बीच ब्लड बैंक के नियंत्रण को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ है। पैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक को अपने अधीन करने की मांग की है, जबकि विभागाध्यक्ष डॉ बीके पांडेय ने इस दावे का विरोध किया है। दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर बढ़ती खींचतान ने स्थिति को जटिल बना दिया है।

पैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक का मांगा अधिकार

धनबाद, अमित रंजन। एसएनएमएमसीएच में प्राचार्य और अधीक्षक में खींचतान के बीच ब्लड बैंक के अब नियंत्रण को लेकर नया मोर्चा खुल गया है। पैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक के प्रशासनिक अधिकार पर दावा ठोकते हुए उसे अपने अधीन करने की मांग की। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ गणेश कुमार ने प्राचार्य और अधीक्षक को पत्र भेजकर एनएमसी के मानकों का हवाला दिया है। इसके बाद पहले से स्वतंत्र विभाग रूप से संचालित ब्लड बैंक के प्रशासनिक ढांचे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। डॉ कुमार ने पत्र में कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के निर्धारित मापदंडों के अनुसार मेडिकल कॉलेज अस्पताल का ब्लड बैंक पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत संचालित होना चाहिए। ऐसे में ब्लड बैंक को पैथोलॉजी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में लाना जरूरी है। वर्तमान में एसएनएमएमसीएच का ब्लड बैंक स्वतंत्र रूप से संचालित है, जिसका विभागाध्यक्ष भी अलग हैं।

ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष की आपत्ति

वहीं ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ बीके पांडेय ने पैथोलॉजी विभाग के दावे पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि झारखंड सरकार ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में संचालित ब्लड बैंकों को अलग विभाग का दर्जा दिया है। ब्लड बैंक का प्रशासनिक संचालन पैथोलॉजी विभाग से अलग है। रांची के रिम्स, जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज समेत राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी ब्लड बैंक इसी व्यवस्था के तहत संचालित हो रहे हैं। ब्लड बैंक के प्रशासनिक अधिकार को लेकर दोनों विभागों के अलग-अलग दावों ने एसएनएमएमसीएच में पहले से चल रहे खींचतान को और बढ़ा दिया है।

पैथोलॉजी विभाग का दृष्टिकोण

ब्लड बैंक पैथोलॉजी विभाग का हिस्सा : पैथोलॉजी के डॉ गणेश कुमार ने कहा कि मेडिकल कॉलेज का ब्लड बैंक पैथोलॉजी विभाग का हिस्सा होता है। एनएमसी के निर्धारित मापदंड के अनुसार ब्लड बैंक पैथोलॉजी विभाग के अधीन संचालित होना चाहिए। इस मापदंड का हवाला देते हुए प्राचार्य और अधीक्षक को पत्र भेजकर ब्लड बैंक का प्रशासनिक नियंत्रण पैथोलॉजी विभाग को सौंपने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी यही व्यवस्था थी। पैथोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ अजय कुमार ब्लड बैंक के इंचार्ज हुआ करते थे। अब व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

आरोप और प्रत्यारोप

माहौल खराब करने की कोशिश: ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ बीके पांडेय ने कहा कि कुछ लोग ब्लड बैंक का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। झारखंड सरकार ने ब्लड बैंक को अलग विभाग माना है और इसके लिए विभागाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। रिम्स में डॉ सुषमा और एमजीएम में डॉ वीके चौधरी विभागाध्यक्ष हैं। इस तरह एसएनएमएमसीएच में उन्हें विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था पर आपत्ति जताना सीधे तौर पर सरकार के निर्णय पर सवाल उठाना है। ऐसे में ब्लड बैंक का प्रशासनिक नियंत्रण मांगना हास्यास्पद है।

सामान्य प्रश्न

✦ब्लड बैंक के प्रशासनिक नियंत्रण पर विवाद का कारण क्या है?−
पैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक के प्रशासनिक अधिकार पर दावा किया है, जबकि ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ बीके पांडेय ने इसका विरोध किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपैथोलॉजी विभाग ने ब्लड बैंक का मांगा अधिकार