प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15-16 को

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

मंडरो प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 15 और 16 सितंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता में अंडर-17 के बालक और बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे। 15 सितंबर को कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताएँ होंगी जबकि 16 सितंबर को एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएंगी।

प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15-16 को

मंडरो।प्रखंड संसाधन केंद्र,मिर्जाचौकी (मंडरो) की ओर से प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 15 और 16 सितंबर को किया जाएगा। जिला शिक्षा अधीक्षक-सह-जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,साहिबगंज के निर्देश के आलोक में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 सितंबर को सुबह आठ बजे से कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 16 सितंबर को सुबह आठ बजे से एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन प्लस टू वन प्रवासी विद्यालय भैया मैदान में किया जाएगा।प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए प्रखंड स्तर पर शिक्षकों एवं कर्मियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कुछ शिक्षकों को रेफरी, गोल निर्णायक, प्रबंधन तथा प्रमाणपत्र जांच का दायित्व दिया गया है।प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को निर्धारित तिथि को सुबह आठ बजे आयोजन स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।आयोजन को लेकर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच उत्साह है। प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित प्रतिभागियों को आगे जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsप्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 15-16 को