आदर्श बाल वाटिका की ओर बढ़ा आगरा

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण में 68 एजुकेटर्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बच्चों को खेल-खेल में सिखाने और क्रियाशील बाल वाटिका बनाने की तकनीकियों पर जोर दिया गया। समापन पर एजुकेटर्स को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

आदर्श बाल वाटिका की ओर बढ़ा आगरा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई एजुकेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित किया गया। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण में सभी विकास खंडों के ईसीसीई एजुकेटर द्वारा प्रतिभाग किया गया कुल 68 एजुकेटर को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मापन पर डायट प्राचार्य विजय प्रताप सिंह ने कहा कि एजुकेटर पूर्व तैयारी के साथ खेल खेल में बच्चों को सिखाएं और क्रियाशील बाल वाटिका बनाएं आपके बेहतरीन प्रयास एवं समर्पण उनके भविष्य की बेहतर नींव तैयार कर सकता है। प्रत्येक दिन के सत्रों को व्यवहारिक ढंग से गतिविधि आधारित बनाते हुए सिखाया गया। प्रशिक्षण के समापन पर ईसीसीई एजुकेटर को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

संदर्भदाता प्रवक्ता लक्ष्मी शर्मा, एसआरजी प्रीति सिंह, एआरपी कल्पना छोंकर एवं शिक्षक संकुल मीनाक्षी वर्मा ने दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया। बाल वाटिका- 3 के बच्चों के लिए आवश्यक दक्षताओं को गतिविधि आधारित बनाने एवं क्रियाशील बाल वाटिका निर्माण की अनेक तकनीकियों पर चर्चा करते हुए दैनिक वार पाठ योजना निर्माण की अवधारणा को भी स्पष्ट किया। प्रशिक्षण के दौरान जिला समन्वयक प्रशिक्षण राजेश यादव प्रवक्ता डॉ.मनोज कुमार वार्ष्णेय का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआदर्श बाल वाटिका की ओर बढ़ा आगरा