ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो वायरल
एक युवती की शिकायत पर उसके रिश्तेदार ने उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो बनाकर उसे धमकाया और कई बार रेप किया। युवती ने पुलिस में शिकायत की, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ। वह अब एसएसपी से न्याय की गुहार कर रही है।

ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। थक हार कर युवती पुलिस के पास पहुंची और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन केस दर्ज नहीं किया। बाद में आरोपी को छोड़ दिया गया। पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची है। खीरी कस्बे में रहने वाली पीड़ित युवती ने बताया कि ऊंची भूड़ गोला निवासी एक युवक उसका रिश्तेदार है। उसका उसके घर आना जाना था। एक दिन युवती घर पर अकेली थी। मौका पाकर आरोपी ने युवती को झांसे में लेकर उसके रेप किया और उसकी वीडियो व फोटो बना लिए। युवती ने बताया कि फिर युवक ने फोटो के सहारे उसे ब्लैकमेल कर कई बार रेप किया।
10 अगस्त 2026 को आरोपी ने फोन कर युवती को एलआरपी बुलाया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसके साथ रेप किया और फोटो भी डिलीट नहीं की।युवती ने मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता कोतवाली पुलिस के पास गई और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। युवती ने बताया कि पुलिस ने तहरीर पर संज्ञान लिया और आरोपी को पकड़ लाए। लेकिन केस दर्ज नहीं किया गया और आरोपी को भी छोड़ दिया। युवती ने एसएसपी को तहरीर दी है।


