ब्लैकबेल्ट की परीक्षा कल, तैयारी में जुटे खिलाड़ी
हिन्दुस्तान, वाराणसी
वाराणसी में 13 सितंबर को विश्व मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन द्वारा 50 बालक और बालिकाओं की ब्लैक बेल्ट परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षक क्योशी जसपाल सिंह होंगे। सभी परीक्षार्थी 5 वर्ष से अधिक अनुभव वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। यह परीक्षा श्रीनगर कराटे केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

वाराणसी। कराटे केंद्र पहड़िया पर 13 सितंबर रविवार को वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन की ओर से खिलाड़ीयन एंबेसी के 50 बालक एवं बालिकाओ की ब्लैक बेल्ट परीक्षा होगी। मुख्य परीक्षक वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से मान्यता प्राप्त कोच क्योशी जसपाल सिंह होंगे। परीक्षा में शामिल सभी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तथा 5 वर्ष से अधिक अभ्यास का अनुभवी हैं। यह आयोजन पहड़िया में स्थित एके टॉवर कम्पाउंड, श्रीनगर कराटे केंद्र पर होगा। परीक्षा के इंचार्ज जिला कराटे संघ के महासचिव सेंसेई दिलीप कुमार सैनी होंगे।


