भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने अखिलेश से लखनऊ में की भेंट
हिन्दुस्तान, हापुड़
वार्ता गन्ना मूल्य का मुद्दा प्रमुखता से उठा - विधान सभा चुनाव को लेकर भी हुई चर्चा फोटो 204 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। भाकियू प्रति

भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भेंटकर किसानों से जुड़े मुद्दों के साथ ही गन्ना मूल और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा की। भाकियू टिकैत के वरिष्ठ नेता कुशलपाल आर्य और सतेंद्र पावटी के नेतृत्व में बारह सदस्य प्रतिनिधि मंडल लखनऊ पहुंचा। जहां सपा प्रमुख अखिलेश यादव से काफी देर तक किसानों से जुड़े मुद्दे जैसे गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी और भूमि अधिग्रहण को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस दौरान सपा प्रमुख ने प्रदेश में अपनी पार्टी की सरकार आने पर किसानों को विशेष सम्मान देने के साथ ही उनकी समस्याओं का पहली प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का भरोसा दिया।
कुशल पाल आर्य और सतेंद्र पावटी ने बताया कि इस दौरान प्रतिनिधि मंडल द्वारा सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पार्टी का परंपरागत पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

