जेपीएससी व जेएसएससी में अनियमितताओं की जांच सीबीआई करें: अनंत

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

साहिबगंज में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला। पूर्व विधायक अनंत ओझा ने राज्य सरकार से सीबीआई जांच की मांग की। बरहड़वा में भी भाजयुमो ने छात्र समर्थन में प्रदर्शन किया। विद्या परिषद ने भी हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों की चिंता व्यक्त की।

जेपीएससी व जेएसएससी में अनियमितताओं की जांच सीबीआई करें: अनंत

साहिबगंज। राज्य में जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार की शाम को यहां मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र मंडल ने किया। मशाल जुलूस गांधी चौके से निकालकर प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए रेलवे स्टेशन चौके पर समापन हुआ। मौके पर मुख्यरूप से पूर्व विधायक अनंत ओझा, प्रदेश कार्यसमिति गणेश प्रसाद तिवारी, सदस्य धर्मेन्द्र कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। पूर्व विधायक अनंत ओझा ने कहा कि राज्य में जेपीएससी व जेएसएससी में हुई कथित अनियमितता की जांच राज्य सरकार सीबीआई से कराए। राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना राज्य सरकार बंद करें। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के युवाओं को न्याय दे व पारदर्शी भर्ती सुनिश्चित करें। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद चौधरी, अरविंद सिन्हा, मुकेश दास, गौतम पंडित अनिल सिन्हा, संजीव पासवान, बबलू तिवारी, करण यादव, अनुराग राहुल, जयकांत वर्मा, अनुज सिंह, अवधेश यादव, पंकज चौधरी समेत आदि थे।

बरहड़वा में भाजयुमो का प्रदर्शन,मशाल जुलूस

बरहड़वा, प्रतिनिधि। जेपीएससी व जेएसएससी परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले के विरोध और छात्रों के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की संध्या बरहरवा में मशाल जुलूस निकाल कर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। रैली का नेतृत्व भाजयुमो नेता व बरहरवा वार्ड पार्षद अमित भारती ने किया। मशाल जुलूस रैली स्टेशन चौक से शुरू होकर लोहा पुल तक पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर प्रदर्शन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व नगर अध्यक्ष श्यामल दास ने कहा कि जेपीएससी व जेएसएससी से जुड़े कथित घोटाले को लेकर छात्रों में भारी आक्रोश है। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर छात्रों के समर्थन में यह आक्रोश रैली आयोजित की गई है। कार्यक्रम में बरहरवा नगर, ग्रामीण एवं पतना ग्रामीण मंडल के भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर साहिबगंज जिला प्रभारी अमृत पांडेय, ललिता पासवान, नगर उपाध्यक्ष रवींद्र भगत, कुणाल मंडल, तारक घोष, संदीप यादव, ललित पासवान, जयदेव महतो, रामकुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

जेपीएससी व जेएसएससी में भ्रष्टाचार के आरोप में भाजपा व भाजयुमो का मशाल जुलूस

तीनपहाड़। जेपीएससी एवं जेएसएससी में कथित भष्टाचार के आरोप में भाजपा तीनपहाड़ मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम को यहां मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस आरपी विद्या विहार से शुरू होकर तीनपहाड़ स्टेट बैंक तक गया और वापस स्टेशन परिसर में आकर समाप्त हुआ।

मशाल जुलूस के नेतृत्व भाजपा तीनपहाड़ मंडल अध्यक्ष चंदन श्रीवास्तव ने कहा कि दोनों परिक्षा में हुई भष्टाचार की नैतिक जबाबदेही लेते हुऐ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा दे देना चाहिए । मौके पर भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ता अपने हाथों में मशाल लेकर नारा लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में अजय सोनी , रितेश पाठक,छोटू रजक, विनीत कुमार , मो अबदुल्ला अंसारी, परमानंद मंडल आदि शामिल थे।

जेपीएससी व जेएसएससी मुद्दे पर एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान

साहिबगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की साहिबगंज नगर इकाई की ओर से जेपीएससी व जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं, पेपर लीक एवं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के विरोध में शुक्रवार को साहिबगंज कॉलेज के मुख्य गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। मौैके पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध अपना शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया। विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि वे अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की है। मौके पर एबीवीपी के नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता , प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक इंद्रोजीत साह , विभाग संगठन मंत्री बादल कुमार, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार, अविनाश कुमार, आदित्य कुमार, मनीष कुमार, समीर, नीरज यादव, शिवम गुप्ता, सुमन कुमार, निधि सिंह, लक्ष्मी कुमारी, दीपिका कुमारी, पायल कुमारी,मौसमी कुमारी आदि मौजूद थे।

फोटो 04, हस्ताक्षर अभियान चलाते एबीवीपी कार्यकर्ता।

नोट: उपरोक्त खबरों को एकसाथ देना है।

सामान्य प्रश्न

भाजयुमो ने कब और कहाँ प्रदर्शन किया?
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार की शाम को साहिबगंज में प्रदर्शन किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेपीएससी व जेएसएससी में अनियमितताओं की जांच सीबीआई करें: अनंत