पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण पर भाजयुमो का सेवा संकल्प शुरू
- पाकुड़ के युवाओं को सेवा संकल्प की कमान... पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण पर भाजयुमो का सेवा संकल्प शुरू पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्

पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-समर्पण पर भाजयुमो का सेवा संकल्प मंगलवार को शुरू हो गया। पाकुड़ के युवाओं को कमान मिलने के साथ ही भाजयुमो के तत्वावधान में भव्य सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है। भाजयुमो के सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी प्रदीप मुखर्जी व सह-प्रभारी पाकुड़ के दीपक कुमार साहा वाराणसी वडनगर गुजरात तक बाइक यात्रा में शामिल हुए हैं। उनके साथ पाकुड़ के श्याम कुमार भगत भी अभियान का हिस्सा हैं। इस सफर को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए मुखर्जी को बाइक राइडर्स का प्रभारी बनाया गया है, जबकि पाकुड़ जिले के युवा नेता साहा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजयुमो के सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 07 अक्टूबर 2026 तक वाराणसी से वडनगर गुजरात करीब 1200 किलोमीटर की यात्रा बाइक से पूरी करने का संकल्प लिए बाइक यात्रा की शुरुआत की गई है। इसका यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के विकास, स्वच्छता और हरित पर्यावरण का संदेश देना। साथ ही अनुशासन व सेवा-भाव के साथ जन-जन तक अभियान का संकल्प पहुंचाना है । यह यात्रा केवल एक मार्ग तय करने का माध्यम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक जीवंत रूप में संप्रेषित करने का एक ऐतिहासिक अभियान है।

