ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश BJP युवा मोर्चा का शशि थरूर के दफ्तर पर हमला, 'थरूर का पाक दफ्तर' का लगाया बोर्ड

BJP युवा मोर्चा का शशि थरूर के दफ्तर पर हमला, 'थरूर का पाक दफ्तर' का लगाया बोर्ड

भारतीय जनता पार्टी के संस्था भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हमला कर दिया। दफ्तर को निशाना बनाते हुए उन्होंने उसके भीतर...

 BJP युवा मोर्चा का शशि थरूर के दफ्तर पर हमला, 'थरूर का पाक दफ्तर' का लगाया बोर्ड
तिरुवनंतपुरम, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 16 Jul 2018 04:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के संस्था भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस सांसद शशि थरूर के दफ्तर पर हमला कर दिया। दफ्तर को निशाना बनाते हुए उन्होंने उसके भीतर तोड़फोड़ की। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शशि थरूर के हाल में दिए गए 'हिंदू पाकिस्तान' के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया है। इन कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के प्रवेश पर काला तेल फेंका और काले झंडे लगा दिए। इसके साथ ही पहले लगे हुए बोर्ड को उखाड़कर, उसकी जगह एक नया बोर्ड लगा दिया। इस बोर्ड पर 'थरूर का पाकिस्तान दफ्तर' लिखा हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

जब शशि थरूर के दफ्तर पर हमला किया गया, तब ना तो थरूर और ना ही कोई और वहां मौजूद था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी प्रदर्शनकारी वहां से भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लोगों के समूह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस ने इस हमले की निंदा की है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, 'क्या यह वहीं हिन्दुत्व है, जिसमें मैं जानता हूं।'

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस की बैठक,सरकार को घेरने की रणनीति पर चर्चा

राज्य के विपक्षी नेता रमेश चेन्निथला ने कहा, 'यह कायरों का हमला है। इससे भाजपा का असली चेहरा सामने आया है।' कांग्रेस ने थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान से दूरी बनी ली। लेकिन पार्टी की केरल यूनिट थरूर के बयान का समर्थन कर रही है। बता दें, थरूर ने हाल में कहा था, 'अगर भाजपा साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत जाती है तो भारत एक 'हिंदू पाकिस्तान' बना जाएगा।' थरूर के इस बयान पर काफी बवाल मचा था।

राहुल का PM को खत: महिला आरक्षण विधेयक करें पारित,कांग्रेस देगी समर्थन

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें