ऋषिकेश में कांग्रेस विधायक की अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनऋषिकेश में भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि मोदी ने करोड़ों नागरिकों की आशाओं का प्रतिनिधित्व किया है और इस प्रकार की टिप्पणी बेहद निंदनीय है।

ऋषिकेश। द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा युवा मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने श्यामपुर में नारेबाजी भी की। मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों की आशाओं और विश्वास के प्रतीक हैं। उनके विरुद्ध इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत निंदनीय है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


