युवा शक्ति अभियान के तहत रोहतास पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, सासाराम
भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने रोहतास में युवा शक्ति संपर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रितेश राज ने की।

सासाराम, नगर संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रविवार को युवा शक्ति संपर्क अभियान के क्रम में रोहतास पहुंचे। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की नीतियों को जमीन तक पहुंचाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रितेश राज ने की।


