क्षेत्रों की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले आर्यन
मसूरी, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री,एवं अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल

मसूरी, संवाददाता। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री,एवं अधिवक्ता आर्यन देव उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर मसूरी एवं उससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपे। उनियाल ने मसूरी की नोटिफाइड एवं डी-नोटिफाइड भूमि के सर्वेक्षण एवं सीमांकन की लंबित प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने और इसके उपरांत आवश्यक कार्यवाही समयबद्ध रूप से किए जाने का विषय प्रमुखता से उठाया गया। वर्षों से भूमि संबंधी अनिश्चितता का सामना कर रहे स्थानीय नागरिकों के हित में इस प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया।
साथ ही चमासारी एवं ग्राम सुवाखोली सहित मसूरी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क एवं मोटर मार्गों के निर्माण, मार्गों के सुधार तथा आवश्यक विकास कार्यों को गति देने की मांग की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


