नौ को पूर्णिया आएंगे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नए प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह 09 सितंबर को पूर्णिया आएंगे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सिंह ने बैठक में सभी तैयारियों की समीक्षा की और युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्यक्त किया।

पूर्णिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह 09 सितंबर को पूर्णिया आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के पूर्णिया आगमन पर दीवानगंज से लेकर जिला भाजपा कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमित सिंह ने जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम पूर्णिया आगमन को लेकर युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
बैठक में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य अभ्यम लाल, युवा उपाध्यक्ष सुदर्शन मिश्रा, महामंत्री रितेश सिंह, मंत्री विक्की गोस्वामी, प्रीतम दास, सुमंत राज, सूरज साह, सोनू निगम, अभिजीत तिवारी, ऋत्विक साह आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


