राष्ट्रीय लोक अदालत में 59218 मामलों का हुआ निस्तारण

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

मड़ियाहूं में भाजपा बेलवां मंडल ने शनिवार को सेवा पखवारा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक सेवा पखवारा मनाया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 59218 मामलों का हुआ निस्तारण

मड़ियाहूं। भाजपा बेलवां मंडल में शनिवार को सेवा पखवारा के निमित्त कार्यशाला आयोजनत की गई। इसमें पार्टी के मछलीशहर जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। अंत्योदय के सिद्धांत पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा और उत्थान पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक माह तक सेवा पखवारा मनाया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा कार्य करेंगे। कार्यशाला का शुभारंभ जिलाध्यक्ष ने पार्टी के महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकृष्ण शर्मा ने जिलाध्यक्ष को अंगवस्त्रम और भगवान श्रीराम का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगदीश चौहान तथा संचालन बिनोद यादव ने किया। इस मौके पर मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, प्रवासी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराष्ट्रीय लोक अदालत में 59218 मामलों का हुआ निस्तारण