भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर मंथन

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

भाजपा के प्रदेश और जिला प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और सेवा गतिविधियों पर चर्चा की गई। राज्य मंत्री विनय रूहेला ने कार्यकर्ताओं को योजनाएं जनसामान्य तक पहुँचाने की सलाह दी। इसमें विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई।

भाजपा प्रकोष्ठों की कार्यशाला में संगठन विस्तार और जनसंपर्क पर मंथन

भाजपा के प्रदेश और जिला प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला मंगलवार को जिला कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सेवा गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा सामाजिक संवाद को मजबूत करने का आह्वान किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (आपदा प्रबंधन) विनय रूहेला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने बताया कि मानसून को देखते हुए नालों की सफाई, सड़कों और पुलों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों की निगरानी, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेयजल और विद्युत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जा रहा है।

कार्यकर्ताओं की भूमिका

प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि भाजपा के सभी प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ हैं और समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने संगठन विस्तार, सामाजिक सहभागिता, सेवा कार्यों और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने पर जोर दिया। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता बताई।

संनयोजन और कार्यक्रम

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने समन्वय के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। संचालन डॉ. संदीप गौड़ ने किया। कार्यशाला में कार्यपद्धति, अनुशासन, संवाद कौशल और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी मार्गदर्शन किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

भाजपा कार्यशाला का उद्देश्य क्या था?
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना और सेवा गतिविधियों पर चर्चा करना।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।