कांग्रेस के आरोपों के खिलाफ बाजपुर में भाजपा का सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना,
हिन्दुस्तान, काशीपुर
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धीकरण मामले को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को श्रीरा

बाजपुर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए कथित शुद्धीकरण मामले को लेकर कांग्रेस के आरोपों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को श्रीराम भवन धर्मशाला में सामाजिक सौहार्द संकल्प धरना दिया। मुख्य वक्ता सुरेश कोहली ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। जिला प्रभारी पुष्कर कालरा ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताया। राजेश कुमार ने जात-पात में बांटने का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों का सम्मान करती है।


