भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद को जयंती पर नमन किया
-पछुवादून में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गईकासनगर, संवाददाता। पछुवादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ज

पछुवादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें नमन किया। जगह जगह श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। विकासनगर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक दूरदर्शी राजनेता, प्रख्यात विद्वान थे। राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के रूप में, उन्होंने अपना जीवन देश की एकता को बनाए रखने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने और राष्ट्रीय अखंडता को बढ़ावा देने के लिए समर्पित कर दिया।
डॉ. मुखर्जी के विचारों की प्रशंसा
मंडल अध्यक्ष शुभम गर्ग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 के खिलाफ उन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे का नारा दिया। कश्मीर में बिना परमिट प्रवेश के काले कानून के विरोध में आंदोलन करते हुए 1953 में उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी थी।
भाजपा का गठन
सुद्धोवाला में आयोजित कार्यक्रम में सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में दिल्ली में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। बताया कि भारतीय जनसंघ का 1977 में जनता पार्टी में विलय हो गया था, लेकिन छह अप्रैल 1980 को जनसंघ के पूर्व सदस्यों ने अलग होकर भाजपा का गठन किया। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक विशेष अधिवेशन में भाजपा का गठन हुआ था, जिसके पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी मुख्य संस्थापक और प्रथम अध्यक्ष बने।
डॉ. मुखर्जी का बलिदान और शिक्षा में योगदान
हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा किए गए कार्य हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बताया कि वो कलकत्ता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने और उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए। उनके कार्य, त्याग व बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया, आज कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो चुकी है। उनके विचार और आदर्श हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
-----
सेलाकुई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया
सेलाकुई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सेलाकुई भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण जिला कैम्प कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्त दान किया गया। जिलाध्यक्ष मीता सिंह ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, हम ऐसे व्यक्ति को अपना रक्त दे रहे हैं जिसे हम जानते भी नहीं हैं। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, दायित्वधारी ओमवीर राघव, भुवन विक्रम डबराल, जिला महामंत्री यशपाल नेगी, अमित डबराल, नवीन रावत, दayanand जोशी, नरेश चौहान, प्रमोद सिंह, वीरता गुरुंग, डॉ. अमित, दीपक, अजहर, निर्मल, राखी, सोनम आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


