ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकर्नाटक हार के बाद भी BJP हिंदुत्व पर रहेगी बरकरार, 2024 के लिए नया प्लान तैयार

कर्नाटक हार के बाद भी BJP हिंदुत्व पर रहेगी बरकरार, 2024 के लिए नया प्लान तैयार

Karnataka Result: राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हिंदुत्व विचारधारा पर नरम पड़ने के चलते भाजपा असर छोड़ने में असफल रही है। एक ओर जहां पार्टी सभी बड़े समुदायों को अपने साथ लाने की कोशिश में ही।

कर्नाटक हार के बाद भी BJP हिंदुत्व पर रहेगी बरकरार, 2024 के लिए नया प्लान तैयार
Nisarg Dixitलाइव हिन्दुस्तान,बेंगलुरुThu, 18 May 2023 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी में चर्चाएं जारी है। खबर है कि पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में हिंदुत्व एजेंडा को और मजबूती से बढ़ाएगी। साथ ही पार्टी प्रदेश इकाई में फेरबदल की भी तैयारी कर रही है। 13 मई शनिवार को घोषित हुए परिणामों में भाजपा 104 से घटकर 66 सीटों पर आ गई थी। वहीं, कांग्रेस 135 सीटें जीतकर सरकार बनाने की तैयारी कर रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हिंदुत्व विचारधारा पर नरम पड़ने के चलते भाजपा असर छोड़ने में असफल रही है। एक ओर जहां पार्टी सभी बड़े समुदायों को अपने साथ लाने की कोशिश में ही। वहीं, बड़े स्तर पर राज्य में भी बदलाव का विचार कर रही है। इसके लिए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, केंद्रीय राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे और पूर्व मंत्री वी सुशील कुमार से उम्मीद लगा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, 'जब तक हमारे बीच से एक बड़ा जन नेता नहीं निकलता, जिसमें 5 से 10 साल का समय लग सकता है। तब तक संभावनाएं हैं कि पार्टी हिंदुत्व की विचारधारा पर काम करेगी।' सुनील कुमार का भी मानना है कि हमें जाति आधारित रणनीति को बदलना होगा और हमारी हिंदुत्व विचारधारा पर बने रहना होगा।

कहा जा रहा था कि कर्नाटक में भाजपा का हिंदुत्व दांव काम नहीं कर सका। वहीं, एक और दक्षिण भारतीय राज्य तेलंगाना में भी हिंदुत्व के मुद्दे पर भाजपा नेता बंटे नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र में पीएफआई और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था, जिसे भाजपा ने बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था।

सिद्धारमैया होंगे सीएम!
इधर, करीब 4 दिनों के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर विवाद सुलझता नजर आ रहा है। गुरुवार शाम पार्टी ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। संभावनाएं हैं कि कांग्रेस सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम बनाने का ऐलान कर सकती है। शनिवार, 20 मई को राजधानी बेंगलुरु में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें