जन-जन तक तेजी से पहुंच सकेगी भाजपा सरकार की उपलब्धियां

हिन्दुस्तान, एटा
Follow us on Google News
share

भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का स्वागत ढोल-नगाड़ों से किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। आलोक गुप्ता ने संगठन को मजबूत करने और वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने का आह्वान किया।

जन-जन तक तेजी से पहुंच सकेगी भाजपा सरकार की उपलब्धियां

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता का जिला कार्यालय पर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाजपाईयों ने पुष्प वर्षा कर एवं नारों, जयकारों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया। जिला भाजपा कार्यालय पर ​स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत करने का मंत्र भाजपाइयों को दिया। सामूहिक प्रयासों से हम हर चुनौती को पार करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने ​12 जुलाई से शुरू हो रहे वृक्षारोपण अभियान में प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता से कम से कम 10-10 पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आहवान किया।

जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, अनुजेश प्रताप सिंह, राहुल राठौर, विशाल बाल्मिकी, वीरेंद्र सिंह शाक्य, अरुण प्रताप सिंह, भूपेंद्र यादव, सुशील गुप्ता, अमित गुप्ता, अखिलेश सिंह राठौर, प्रभजोत सिंह, सुनील चौहान, अजय गुप्ता सहित अनेक भाजपाई उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।