सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपाइयों ने चलाया सफाई अभियान
सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने कालीघाट पर सफाई और पौधारोपण किया। दीपूदत्त चौधरी की नेतृत्व में विभिन्न फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। यह अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस से शुरू हुआ है और ग्रामीणों ने भी इसमें सहयोग किया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को यहां कालीघाट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा साफ-सफाई के साथ पौधारोपण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष दीपूदत्त चौधरी के नेतृत्व में किया गया। जिसमें रिंकू शर्मा, सुरेंद्र प्रधान, रेखा, बबलू सहित विभिन्न कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। उन्होंने कालीघाट के पास वाया नदी के तट और मंदिर परिसर की साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छ वातावरण के लिए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
भाजपाइयों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस पिछले 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के रूप में चलाया जाना है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। उधर सिंघाड़ा नरसिंह धाम पर उत्तरी मंडल के अध्यक्ष रमैया सिंह, धीरू कुमार सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर साफ सफाई अभियान में ग्रामीण भी जुट गए और उन्होंने सहयोग किया। -नवनीत कुमार


