भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का गोला में हुआ जोरदार स्वागत

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर का छोटी काशी गोला आगमन पर नगर पालिका परिषद में स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता विजय शुक्ला रिंकू ने की। ब्रज बहादुर ने भाजपा के प्रयासों की सराहना की और संगठन के कार्यकर्ताओं से अपनी विचारधारा को फैलाने का आग्रह किया। उपाध्यक्ष का ये स्वागत प्रदेश राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटना है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का गोला में हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर के छोटी काशी गोला आगमन पर नगर पालिका परिषद में स्वागत एवं सम्मान किया गया। नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने मुख्य अतिथि ब्रज बहादुर को स्मृति चिन्ह भेंट कर और माल्यार्पण कर किया। विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि ब्रज बहादुर संगठन के वरिष्ठ एवं पूर्णकालिक कार्यकर्ता हैं। प्रदेश की नई कार्यसमिति में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। ब्रज बहादुर ने कहा कि भाजपा ने हमेशा सनातन संस्कृति और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटाना और हर घर तिरंगा जैसे अभियान देश की एकता अखंडता और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने वाले ऐतिहासिक कदम हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, जिला महामंत्री मनोज वर्मा, राजेश सिंह, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, राजीव त्रिवेदी, ओमप्रकाश पटेल, अंकुर शुक्ला, सुमित मोदी, विजय माहेश्वरी, ठाकुर प्रसाद गंगवार, धर्मेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र गुप्ता, पवन गुप्ता, आलोक मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।