राजस्थान की जीत से साफ लोगों को प्रधानमंत्री माेदी की नीतियों पर भरोसा-हर्ष मल्होत्रा
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
नई दिल्ली, प्रसं। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की विजय पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जनता ने फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताया है।राजस्थान में नगर...

नई दिल्ली, प्रसं। राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भाजपा की विजय पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जनता ने फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास जताया है। राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में अधिकाधिक निर्दलीय निर्वाचित करने का लोकतांत्रिक इतिहास रहा है। इस बार राजस्थान के लोगों ने लगभग 4200 निकाय उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के चुन कर एक नया इतिहास बनाया है। इस जीत से स्पष्ट हो गया है की सभी विपक्षी राजनीतिक दलों द्वारा मिलकर किए जा रहे षड्यंत्र के बाद भी युवा, शिक्षित वर्ग, व्यापारी खासकर महिलाएं भाजपा के साथ हैं।-----


