सात चरणों में हुआ जिला प्रशिक्षण वर्ग का प्रशिक्षण, लगी प्रदर्शनी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा की विकास यात्रा, संगठन विस्तार, चुनाव प्रबंधन और मीडिया प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। उद्घाटन सत्र में डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ।

सात चरणों में हुआ जिला प्रशिक्षण वर्ग का प्रशिक्षण, लगी प्रदर्शनी

देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का आयोजन शुक्रवार को उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ सात चरणों में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने प्रदर्शनी का फीता काटकर किया। साथ ही प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन सत्र का शुभारंभ किया। वर्ग गीत एवं वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। उद्घाटन सत्र में कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन विषय पर पूर्व सांसद डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार निरंतर संगठन विस्तार, मजबूत बूथ संरचना और प्रभावी चुनाव प्रबंधन है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष काली प्रसाद व संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडे शाही ने किया。

द्वितीय सत्र

द्वितीय सत्र में जिला प्रभारी संतराज यादव ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर कहा कि भाजपा केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्रवाद, सांस्कृतिक चेतना और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित वैचारिक आंदोलन है। सत्र की अध्यक्षता अनिरुद्ध मिश्र ने की। संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी तथा स्वागत अजय कुमार दुबे ने किया। तृतीय सत्र में क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने "बूथ प्रबंधन तथा मन की बात स्थायी कार्यक्रम" विषय पर प्रशिक्षण दिया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दुबे व संचालन राजेश कुमार मिश्रा तथा स्वागत बरहज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने किया। षष्ठम सत्र में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पांडे 'बच्चा' ने "मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया एवं एआई" विषय पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जनसंपर्क के प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठेलाल निगम व संचालन जिला मंत्री डॉ. हेमंत मिश्रा तथा स्वागत गौरी बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप मद्धेशिया ने किया। सप्तम एवं अंतिम सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्य पद्धति विषय पर संगठन की कार्यशैली, अनुशासन, समयबद्धता और टीम भावना पर विस्तार से प्रकाश डाला। सत्र की अध्यक्षता क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, संचालन जिला मंत्री अरविंद पांडे 'बबुना' तथा स्वागत पूर्व जिला महामंत्री कृष्णनाथ राय ने किया। प्रथम दिवस के प्रशिक्षण वर्ग का समापन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील सनेही के संयोजन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि वंदना के साथ हुआ। इस दौरान सदर सांसद शशांक मणि, विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह, विधायक सुरेंद्र चौरसिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, वर्ग प्रभारी विनोद यादव, सज्जन मणि त्रिपाठी, डा. अभय मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर दुबे, संजय सिंह एडवोकेट, रजनीश उपाध्याय, आनंद शाही, डब्लू मणि त्रिपाठी, अलका सिंह, सरिता पासवान, ऊषा पासवान, अभय नाथ तिवारी, मुकुल मणि त्रिपाठी, संजय तिवारी, प्रभाकर तिवारी, पवन कुमार मिश्रा, राजन सोनकर, विजय गोंड, प्रदीप मधेशिया, प्रमोद शाही, संतोष त्रिगुणायक, अरुण कुमार सिंह, शिवकुमार राजभर, नागेन्द्र तिवारी, सुधीर श्रीवास्तव, अजीत मिश्रा, त्रिपुनायक विश्वकर्मा, शैलेन्द्र सिंह आजाद, मनीष सहाय, अखिलेश त्रिपाठी, कृष्णानंद गिरी, मारकंडे गिरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संघर्ष की बदौलत भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी:

चतुर्थ सत्र में विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संघर्ष, सिद्धांत और संगठनात्मक शक्ति के बल पर देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के इतिहास और विचारधारा का गहन अध्ययन करने का आग्रह किया। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, संचालन रविंद्र किशोर कौशल व स्वागत अजय कुमार दुबे ने किया। पंचम सत्र में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने देश के समक्ष चुनौतियां एवं नैरेटिव विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैचारिक संघर्ष के साथ-साथ सकारात्मक राष्ट्रीय विमर्श को समाज तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, संचालन अरुण कुमार सिंह व स्वागत रुद्रपुर नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा निगम ने किया।

इन महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा:

प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, चुनाव प्रबंधन, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ सशक्तिकरण, पार्टी का इतिहास, मीडिया प्रबंधन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) तथा संगठन की कार्यपद्धति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

सामान्य प्रश्न

भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कब हुआ?
भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन शुक्रवार को हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।